Powered by Blogger.

Followers

होली आई है !! (१) बजा के मधुरिम ढोल,होली आई है |


                


बजा के मधुरिम ढोल, होली आई है |
कर के प्रेम-किलोल, होली आई है ||
==================================


‘प्रेम’ में ‘निठुर विषाद’ न डालो |

 ‘शान्ति’ में  अवसाद न डालो ||

वतन में ‘प्रान्त-वाद’ न डालो |

‘फ़सल’ में ‘विष की खाद’ न डालो ||


जीवन है अनमोल, होली आई है |

लगा के उस का मोल, होली आई है ||

बजा के मधुरिम ढोल, होली आई है ||१||



लोलुपता ‘यौवन’ पर धन की |

 प्यास बढ़ी जिनमें ‘जीवन’ की ||

कपटी और कुचाली-सनकी |

नकाब डाले भोलेपन की ||

खोल के उन की पोल, होली आई है |

तोड़ के ‘शंख-ढपोल’, होली आई है ||
  
बजा के मधुरिम ढोल, होली आई है ||२||




‘मानवता-हिरनी’ अति भोली |

 ‘कपट की नागिन’ डसने दौड़ी ||



चाल है ‘छल’ की बड़ी निगोड़ी |

 खाल ‘गधों’ की ‘शेर’ ने ओढी ||
   
हटा के, ‘ओढ़ा खोल’, होली आई है |

दिखा के ‘असली चोल’, होली आई है ||
     
  बजा के मधुरिम ढोल,होली आई है ||३||

                        

                       

‘बेशर्मी’ का नयन में ‘अंजन’ |

 ‘कामी’ हो गये, ‘भोले खंजन’ ||

‘काम-वासना’ का ‘रति-प्रणयन’ |

 ‘मर्यादा-चादर’ में सिमटन ||


मिटा के सारे झोल, होली आई है |

 कर के प्रेम-किलोल, होली आई है |

बजा के मधुरिम ढोल, होली आई है ||४||



==================================

Read more...

About This Blog

  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP